फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल के पार हुई कुख्यातों की गुर्गों से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। आईजी जेल के आदेशों के अऩुरूप जिला जेल में बुधवार से कुख्यातों से मुलाकात की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। जेलर एसएम सिंह के कार्यालय के ठीक सामने बने पुराने मुलाकात घर में लगी ग्रिल के आर-पार से ही कुख्यातों और उनके गुर्गों की परिजन व परिचितों से मुलाकात कराई गई। हालांकि, बाकी कैदियों की मिलाई की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने सिद्धदोष और विचाराधीन कैदियों की मुलाकात के नए नियम जारी किए थे।
विज्ञापन

नई गाइड लाइन के तहत कुख्यातों, उनके गुर्गों से मुलाकात मंगलवार और बुधवार को ही होगी और पंद्रह मिनट का समय मिलेगा। मुलाकात की वीडियो रिकार्डिंग होगी और एलआईयू के सिपाही भी मौजूद रहेंगे। ये भी निर्देश था कि ग्रिल के दरम्यान ही मुलाकात हो ताकि कोई एक- दूसरे को स्पर्श भी न कर पाए। आईजी जेल के नए नियम की जद में आने वाले कैदियों की तादाद बेहद थी लिहाजा कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। जिलाधिकारी दीपक रावत के हस्तक्षेप के बाद कैदी माने थे और केवल कुख्यातों, उनके गुर्गों पर ही ये नियम लागू करने की बात पर सहमति बनी थी। बुधवार को संजीव जीवा गैंग के सदस्य विक्की, निक्की ठाकुर, रितेश शर्मा और सुनील राठी गैंग के विपिन जैन की मुलाकात पुराने मुलाकात घर में ग्रिल के दरम्यान कराई गई। केवल पंद्रह मिनट की मुलाकातों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। एलआईयू के कारिंदे भी जेल में ही मौजूद रहे। जेलर एसएम सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें