श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन बायो और पीसीएम ग्रुप में कुल 259 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। पहली मेरिट लिस्ट में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए बायो ग्रुप में 73.2 और पीसीएम ग्रुप में 77.8 तक कट ऑफ मेरिट निर्धारित है। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर काउंसिलिंग 28 जुलाई तक होगी।
बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के लिए बनी प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. एसएन बहुगुणा ने बताया कि पीसीएम ग्रुप में कुल 1225 और बायो ग्रुप में कुल 1288 आवेदक हैं। कुल 1295(पीसीएम में 615 और बायो ग्रुप में 680) सीटों के लिए 2513 छात्रों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पीसीएम ग्रुप में सामान्य वर्ग में 61, ओबीसी में 23, एससी में 24, एसटी में तीन और एफएफ में एक छात्र ने प्रवेश लिया। बायो ग्रुप में सामान्य वर्ग में 59, ओबीसी में 29, एससी में 56 और एसटी में तीन छात्रों के प्रवेश हुए। काउंसिलिंग में डा.वाईपी रैवानी, डा. एसपी सती, डा. भारती राणा, डा. शुभ्रा काला, डा. जितेंद्र, डा. लाखन, डा. बीएस भंडारी, डा.आरएन पैन्यूली, डा. प्रमेश लखेड़ा, डा. मनीष आदि सहयोग कर रहे हैं।
......
पिछले वर्ष की तुलना दो गुने छात्रों ने किया आवेदन
श्रीनगर। पिछले वर्ष बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 1400 छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से करीब 900 छात्रों ने प्रवेश लिया। जबकि इस बार 2513 छात्रों ने आवेदन किया है। गणित ग्रुप में 615 व बायो ग्रुप में 680 सीटें निर्धारित हैं।