फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैप रीडिंग के लिए श्रीनगर की धरातलीय बनावट है अति उपयुक्त: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीनगर। एसएसबी के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के 31वें बैच का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में 87 वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशिक्षण ले रहे है। प्रशिक्षण शिविर 9 सप्ताह तक चलेगा।
बुधवार को प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर केंद्र के डीआईजी उपेंद्र बलौदी ने कहा कि श्रीनगर की धरातलीय बनावट मैप रीडिंग के लिए अति उपयुक्त है। यहां उच्च स्तर की फायरिंग रेंज भी उपलब्ध है। प्रशिक्षण के लिए उच्च कोटि के प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ड्रिल, हथियारों का ज्ञान, शारीरिक प्रशिक्षण, प्रशासनिक संगठन, एसएसबी अधिनियम, आंतरिक सुरक्षा, केस स्टडी, वाद-विवाद, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, मानव तस्करी आदि विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। इस अवसर पर कोर्स संयोजक उप कमांडेंट संजीव कुमार ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तार से बताया। डीआईजी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
21 से होगा एसआई सीधी भर्ती प्रशिक्षण शुरू
श्रीनगर। 21 जुलाई से केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में उपनिरीक्षक सीधी भर्ती के बैच का प्रशिक्षण शुरू होगा। इसमें 25 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभाग करेंगे, जिसमें 11 महिला व 14 पुरुष प्रशिक्षु शामिल हैं। प्रशिक्षण 10 माह का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें