फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए नहीं मिला पैसा, लटकी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील सिरण, एंड सहित आसपास के गांवों को जोड़ने के लिए स्वीकृत सिरण-एंड सड़क का निर्माण कार्य एक साल से वित्त न मिलने के चलते लटका है। यही नहीं आदिबदरी तहसील की नौना, पय्यां सहित अन्य गांवों के लिए स्वीकृत सड़क का भी यही हाल है। ऐसे में लोगों को कई किमी खड़ी चढ़ाई पार कर गांवों तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिरण की प्रधान रेखा नौटियाल, पूर्व प्रधान प्रमोद नौटियाल, एंड की प्रधान हेमंती देवी ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे के चटवापीपल से सिरण और एंड ग्राम पंचायत के चार से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए सरकार ने एक साल पहले सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी, लेकिन सरकार ने इसके लिए बजट नहीं दिया।
आदिबदरी तहसील में नैनीताल हाईवे से नौना, पय्यां आदि गांवों के लिए बनने वाली सड़क भी बजट के अभाव में लटकी है। सड़क नहीं बनने से आदिबदरी तहसील मुख्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही है। लोक निर्माण विभाग के ईई केएस राणा ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि की मांग शासन को भेज दी गई है। धनराशि मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

पहाड़ की सड़कों की उपेक्षा
कर्णप्रयाग। पहाड़ी जनपदों में स्वीकृत सड़कों के निर्माण में भाजपा सरकार दिलचस्पी नहीं ले रही है। सिरण निवासी कांग्रेस नेेता और सिमली दुग्ध संघ की अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा मैदानी क्षेत्रों के सात विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों लिए करोड़ों रुपये जारी किए हैं, लेकिन पहाड़ी जनपद की एक सड़क के लिए भी धनराशि जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें