फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार हुई फूलों की घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। फूलों की घाटी इन दिनों रंग-बिरंगे फूलों के साथ ही देशी और विदेश सैलानियों की चहलकदमी से गुलजार है। एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खुली थी। इस एक माह में 1264 देशी और 66 विदेशी सैलानी घाटी के दीदार को पहुंच चुके हैं। फूलों की घाटी घूमने के लिए सितंबर तक की एडवांस बुुकिंग टूर ऑपरेेटरों को मिल चुकी है।
जुलाई से अगस्त माह के अंत तक फूलों की घाटी में उगने वाले फूलों की फ्लावरिंग का समय होता है। इस दौरान घाटी में उगने वाले ऐनीमोन, जिरेनियम, मार्शमेरी, गोल्ड प्राइमूला, पोटेंटिला, कैंपान्यूला, हिमालयन ब्लू पॉपी सहित तीन सौ प्रजाति के फूल खिलते हैं। इन्हें देखने के लिए पर्यटक भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के साथ ही इन दिनों घाटी में वनस्पति विज्ञानी भी पहुंच रहे हैं। घाटी में पर्यटकों की अच्छी आदम से पर्यटन व्यवसायियों में उत्साह बना है। स्थानीय टूर आपरेटर संजय कुंवर का कहना है कि जुलाई और अगस्त में फूलों की घाटी घूमने के लिए एडवांस बुकिंग मिल रही हैं। सितंबर माह के लिए जापान, सिंगापुर, ताइवान के करीब 16 सैलानियों की एडवांस बुकिंग भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
फूलों की घाटी के दीदार के लिए इन दिनों सैलानी उमड़ रहे हैं। घाटी में 300 प्रजाति के रंग-बिरंगे फूल खिले हुए हैं। यदि मौसम ने साथ दिया तो सितंबर माह तक सैलानियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो जाएगा। - चंद्रशेखर जोशी, डीएफओ, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ।

बीते पांच वर्षों में फूलों की घाटी पहुंचे पर्यटकों का आंकड़े
वर्ष भारतीय विदेशी
2013-14 497 31
2014-15 134 105
2015-16 6068 435
2016-17 8962 649
2017-18 1264 66
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें