फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को मिले 27 एमबीबीएस संविदा डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। प्रदेश को 27 संविदा डॉक्टर मिल गए हैं। 31 जुलाई को बांडधारी डॉक्टरों की बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली में जेआरशिप (जूनियर रेजीडेंसी) पूरी होने के बाद विभिन्न जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में संविदा नियुक्ति कर दी जाएगी। अब उक्त डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा विभाग के बजाय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (पीएमएचएस) के संविदा चिकित्साधिकारी हो जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल में तैनात 27 जेआर का 31 जुलाई को निर्धारित एक साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित अस्पतालों के लिए उनकी नियुक्ति की गई। मार्च में भी 48 जेआर को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया था।

किस जिले को मिलेंगे कितने शिक्षक
टिहरी-03, पौड़ी-06, चमोली-03, पिथौरागढ़-07, रुद्रप्रयाग-बागेश्वर और उत्तरकाशी-02-02
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जेआर को जिलों मेें तैनाती दी गई है। संबंधित जिलों के सीएमओ को दुर्गम स्वास्थ्य केंद्रों मेें तैनात करेंगे। एक माह के अंदर चिकित्सकों को ज्वाइनिंग देनी होगी।- प्रो. सीएमएस रावत, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें