फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Rainfall: बीते 24 घंटों में खूब बरसे मेघ, दून में हुई सामान्य से 150 फीसदी अधिक बारिश

Sun, 23 Jul 2023 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। इसके चलते दिनभर मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून जिले में पिछले 24 घंटों में 54.3 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य से 147 फीसदी अधिक है। यहां बारिश का सामान्य आंकड़ा 22 एमएम है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बीते 24 घंटों में सामान्य से करीब डेढ़ सौ फीसदी अधिक बारिश हुई। इससे कई जगह लोगों के घरों और दुकानों में पानी आ गया। वहीं, शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। इसके चलते दिनभर मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून जिले में पिछले 24 घंटों में 54.3 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य से 147 फीसदी अधिक है। यहां बारिश का सामान्य आंकड़ा 22 एमएम है।

दिन में बारिश नहीं होने से लोगों को राहत मिली। दून के रिस्पना पुल के पास दुकान चलाने वाले रमेश गुप्ता ने बताया, शनिवार सुबह जब वह पहुंचे तो दुकान में पानी भरा हुआ था। ऐसा ही हाल आईएसबीटी के पास रहने वाले सुरेंद्र कुमार के घर का भी रहा। उधर, मौसम विभाग ने 23 जुलाई (आज) को भी देहरादून जिले के कई हिस्सों में बौछार वाली तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें