सेलाकुई। जमनपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सुभारती अस्पताल के माध्यम से मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 150 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की आंख, कान, नाक व गला सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की। जांच के उपरांत मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया। इस अवसर पर सुभारती अस्पताल के प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रशांत भटनागर, डॉ. रवि कंसल, सनी धीमन, धर्मपाल, तुलाराम पंडित, गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद