फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया बहने से 150 परिवारों का संपर्क कटा

विज्ञापन
खड्ड के उफनने से क्षतिग्रस्त हुई पैदल पुलिया को देखते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
त्यूनी तहसील क्षेत्र के बानपुर और कास्टा गांव को जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला अस्थाई पुलिया शुक्रवार रात उफनाए कास्टा खड्ड की चपेट में आकर बह गई है। जिससे 150 परिवारों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है। अब लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के नौ किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों को हो रही है। पुलिया निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि तीन साल पूर्व भी उफनाए खड्ड की चपेट में आकर स्थाई पुलिया बह गई थी। तब ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लकड़ी की अस्थाई पुलिया का निर्माण किया था। लेकिन शुुक्रवार रात वह भी बह गई। जिससे ग्रामीणों का संपर्क मुख्य सड़क से पूरी तरह से कट गया है। खड्ड में अब भी पानी तेज वेग के साथ आ रहा है। जिस कारण उसे पैदल भी पार नहीं किया जा सकता। कहा कि इन दिनों क्षेत्र में इन दिनों काश्तकारों की नकदी फसलें सेब, आलू, टमाटर, गोभी, आदि निकाली जा रही है। ऐसे में पुलिया के बहने के कारण अब काश्तकारों को इन फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त दूरी और अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है। शिकायत करने वालों में सुनील रावत, कमाल, त्रिलोक सिंह, यशवंत, कमाल सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें