फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दुकान बेचने के नाम पर हड़प लिए 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर रोड पर दुकानें बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस संबंध में जसवंत सिंह रावत निवासी शस्त्रीनगर, हरिद्वार रोड ने पुलिस से शिकायत की है। उनके परिचित अजय राज सिंह राणा निवासी लेन दो मोहित नगर के जरिये उनकी मुलाकात नवीन अग्रवाल निवासी गंगानगर ऋषिकेश से हुई। आरोप है कि नवीन ने राजपुर रोड की चार दुकानों की डील 1.20 लाख रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से की। एडवांस में नवीन ने उनसे 15 लाख रुपये ले लिए। 29 मार्च 2022 को पता चला कि उसने जमीन के दस्तावेज फर्जी दिखाए हैं। फर्जीवाड़े का पता चलने के बाद पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो नवीन ने इनकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजय राज सिंह राणा और नवीन अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें