फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम को राहत, 15 करोड़ जारी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की थी घोषणा

Wed, 02 Sep 2020 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन
सीएम की घोषणा के बाद शासन ने वित्तीय संकट का सामना कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को 15 करोड़ की धनराशि जारी की है। इससे कर्मचारियों की वेतन की समस्या का कुछ हद तक समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन


अपर सचिव परिवहन भूपेश तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, वित्त विभाग ने इसकी स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद परिवहन विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए है।

यह धनराशि राज्य आकस्मिकता निधि से जारी की गई है। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गोसाईं, महासचिव बीएस राव, अनुराग नौटियाल, दिनेश पंत, दयाल रावत व प्रेम सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें