फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने रसद और जीवन रक्षक दवाईयों के भंडारण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला प्रशासन को जिले में रसद और जीवन रक्षक दवाइयों के भंडारण के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सीएम ने जिलास्तरीय अधिकारियों की आपदा प्रबंधन और हरेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक ली।
विज्ञापन

सीएम ने डीएम को हरेला महोत्सव पर सघन पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बरसात के दौरान उद्यान विभाग के माध्यम से आठ हजार और वन विभाग के माध्यम से आठ लाख पच्चीस हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति और तहसील दिवस जरूर हों। उन्होंने अधिकारियों को हर वक्त मोबाइल ऑन रखने के निर्देश दिए। डीएम आशीष जोशी ने सीएम को बताया कि जिले में 21 संपर्क मार्ग बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें से 17 सड़कें जल्द खोल दी जाएंगी। जिले में 37 संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। ऐसे स्थानों पर मशीनें और मेन पावर की तैनाती की जाएगी। डीएम ने बताया कि 16 जुलाई से 15 अगस्त तक हरेला महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर एसपी तृप्ति भट्ट, सीडीओ विनोद गोस्वामी, डीएफओ एनएन पांडेय, एडीएम ईला गिरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें