फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन आहरित किए जाने के लिए अन्य अधिकारी को किया जाएगा अधिकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। मनमानी पर सख्त रवैया अपनाते हुए डीएम ने ईओ से पालिका कर्मचारियों का वेतन आहरित करने का अधिकार छीन लिया है। जिला प्रशासन, पालिका कर्मचारियों का वेतन आहरित किए जाने के लिए किसी अन्य अधिकारी को अधिकृत करेगा।
विज्ञापन

पालिका कर्मचारी जून माह का वेतन आहरित किए जाने की मांग के लिए दो दिनों से हड़ताल पर हैं। जून माह का तीन दिन का वेतन काटे जाने से नाराज अधिशासी अधिकारी पीके बंसल ने कर्मचारियों का जून माह का वेतन हस्ताक्षरित नहीं किया है। जबकि कर्मचारियों का वेतन हस्ताक्षरित किए जाने के लिए डीएम अधिशासी अधिकारी को दो बार लिखित आदेश जारी कर चुके हैं। अधिशासी अधिकारी पीके बंसल दो दिनों से कार्यालय में भी उपस्थित नहीं हो रहे हैं। पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठानी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी 11 जून से अनुपस्थित है। ईओ ने अवकाश भी नहीं लिया है। वहीं वेतन भुगतान किए जाने की मांग के लिए दो दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन भुगतान नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों को यह भी आश्वासन देना होगा कि भविष्य में वेतन भुगतान की मांग के लिए कर्मचारियों को आंदोलन न करना पड़े। डीएम सुशील कुमार ने बताया कि पालिका अध्यक्ष की ओर से उन्हें ईओ के कार्यालय में न होने की सूचना मिली है। पालिका कर्मचारियों का वेतन आहरित किए जाने के लिए किसी अन्य अधिकारी को अधिकृत किया जाएगा। कर्मचारियों को जल्द ही वेतन मिल जाएगा।

>> सभासदों ने दिया समर्थन
श्रीनगर। जून माह का वेतन आहरित किए जाने की मांग के लिए आंदोलित पालिका कर्मचारियों को सभासदों ने भी अपना समर्थन दिया है। धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे सभासद जितेंद्र रावत ने कहा कि अधिशासी अधिकारी तानाशाही रैवया अपना रहे हैं। सभासद सुधांशु नौडियाल ने कहा कि बार-बार हो रहे विवाद से पालिका की छवि खराब हो रही है। धरना स्थल पर निकाय कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष राजेश कुमार पारछा, शिवमोहन सिंह रावत, राकेश तिवाड़ी, मुकेश कुमार सूर्यान, संजीव वीर पंवार, संजय राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें