फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे बाद खुला थराली-देवाल मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली/देवाल। सोमवार रात हुई बारिश से पिंडर घाटी की लाइफ लाइन कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग कई जगह मलबा आने से बंद हो गया, जबकि थराली-देवाल मार्ग ऊणी में मलबा आने से 14 घंटे तक बंद रहा। मंगलवार सुबह बारिश कम होने के बाद लोनिवि ने दस बजे सड़क खोल दी, लेकिन ग्रामीण सड़कों पर आया मलबा नहीं हटाने सेे यातायात बाधित रहा।
हरमनी के पास कालजाबर, सौगांव सहित नंदकेशरी के कोठी में बारिश से मलबा आ गया था, जिसे सुबह आठ बजे बीआरओ और लोनिवि के कर्मियों ने जेसीबी से खोला। वहीं तहसील की ग्रामीण सड़क ग्वालदम-खंपाधार, नंदकेशरी-जौला सहित नारायणबगड़ ब्लाक की नारायणबगड़-किमोली, गडसिर-झिंझौणी, चिड़िंगा-सिलोड़ी आदि सड़कें नहीं खुल पाईं, जिससे इन सड़कों से जुड़ा ग्रामीण यातायात मंगलवार को ठप रहा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि जल्द सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों का जलस्तर बढ़ा
कर्णप्रयाग। मूसलाधार बारिश से अलकनंदा और पिंडर नदियों का जलस्तर बढ़ गया। सोमवार शाम जहां अलकनंदा नदी का जलस्तर 953.98 मीटर था वहीं मंगलवार शाम को 954.18 मीटर रहा। अलकनंदा नदी का खतरे का निशान 957.42 मीटर है। वहीं पिंडर नदी का जल सस्तर सोमवार शाम जहां 768.45 मीटर था वह मंगलवार को 769.36 मीटर आंका गया। पिंडर का खतरे का निशान 773.00 मीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें