फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रभावितों ने टीएचडीसी पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने टीएचडीसी पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। डीएम आशीष जोशी की मध्यस्थता में प्रभावितों और टीएचडीसी के अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने टीएचडीसी के अधिकारियों को प्रभावितों की मांगों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में हाट गांव की प्रधान राजकुमारी गैरोला ने कहा कि अनुबंध के अनुसार टीएचडीसी को प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करना था, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। प्रभावितों ने विद्युत विहीन गांवों में बिजली उपलब्ध कराने, धसमाना तोक में पुलिया निर्माण की मांग की। परियोजना प्रभावित आनंद लाल ने मकान का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने शीघ्र प्रभावित को मुआवजा देने के निर्देश दिए। टीएचडीसी के महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने कहा कि प्रभावितों की समस्याओं को हल किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण के सर्वेक्षण कार्य के लिए लोनिवि को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। धसमाना तोक में शीघ्र पुलिया निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक पीके नैथानी, एससी भट्ट, सुलोचना देवी, सुनीता देवी, संजू देवी, पुष्पा देवी और उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें