फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के लिए किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। प्राथमिक विद्यालय कठूड़ में शिक्षकों की तैनाती की मांग पर ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय कठूड़ में एकमात्र शिक्षिका तैनात है, जबकि यहां तीस छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई में दिक्कतें हो रही हैं।
कठूड़ की ग्राम प्रधान इंद्रा देवी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महानंद बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीण सुबह ग्यारह बजे सीईओ कार्यालय पहुंचे और शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद दो घंटे तक धरना दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महानंद बिष्ट ने कहा कि पूर्व में विद्यालय में दो शिक्षिकाओं की तैनाती थी, लेकिन एक शिक्षिका का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया। इससे विद्यालय का पठन-पाठन कार्य बाधित हो रहा है। शिक्षा विभाग भी शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर लापरवाह बना है। ग्रामीणों ने कहा यदि शीघ्र विद्यालय में दो अन्य शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश खनेड़ा, राकेश चंद्र, महेश लाल, रमेश, प्रेमा देवी, गुड्डी देवी, सरिता देवी, भागा देवी, सुमन देवी, ज्योति देवी और गीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शिक्षकों के लिए डीएम से मिले
गोपेश्वर। जीआईसी और प्राथमिक विद्यालय देवखाल में शिक्षकों की तैनाती को लेकर ग्रामीण डीएम से मिले। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए अन्य विद्यालयों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य उषा रावत के नेतृत्व में डीएम से मिले ग्रामीणों ने कहा कि जीआईसी देवखाल में गणित और अंग्रेजी विषय में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। विद्यालय में प्रयोगशाला भी नहीं है। पांचवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए सिर्फ पांच कक्ष मौजूद हैं। वहीं प्रावि देवखाल में 40 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा एक शिक्षक के भरोसे है। डीएम आशीष जोशी ने शीघ्र विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष जसपाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान अनिल रावत, राकेश रावत, प्रकाश रावत, महेंद्र सिंह रावत, देवेश्वरी देवी, चंद्रा देवी और संजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें