बदरीनाथ। पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह वदनोर ने शनिवार को अपने बेटे के साथ बदरीनाथ के दर्शन किए। पंजाब के राज्यपाल सुबह आठ बजे बदरीनाथ धाम में पहुंचे। कुछ देर अल्प विश्राम करने के बाद उन्होंने बदरीनाथ में पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी, सुनील तिवारी, भगवती सती, मोहन सती और राजेंद्र चौहान ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। करीब आधा घंटे बदरीनाथ में रहने के बाद वह हेलीकॉप्टर से लौट गए। ब्यूरो