देवाल (ब्यूरो)। ब्लाक के सूयालकोट घाटी के बीस से अधिक गांवों को ब्लाक मुख्यालय तक जोड़ने वाली देवाल-खेता सड़क चार दिन बाद शनिवार को खुली। यहां मेलखेत में पांच जुलाई को सुबह पांच बजे सड़क पर मलबा आ गया था, जिससे सड़क पर बंद हो गई थी। सड़क बंद होने से कर्णप्रयाग आने वाली बस सहित कई जीपें भी फंसी थीं। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता टीएन कनवासी ने बताया कि सड़क पर आए मलबे को जेसीबी की मदद से हटा दिया गया है। साथ ही सड़क पर फंसे वाहन निकल चुके हैं।