श्रीनगर (ब्यूरो)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर और बिड़ला परिसर (केंद्रीय गढ़वाल विवि) में रविवार को 1060 अभ्यर्थियों ने एएनएम (एक्जिलिरी नर्सिंग मिडवाइफरी) और जीएनएम (जनरल नृसग एंड मिडवाइफ) की परीक्षा दी। दोनों परीक्षाओं में 1116 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभागाध्यक्ष प्रो. दौलत सिंह ने बताया कि जीजीआईसी श्रीनगर में सुबह की पाली में एएनएम परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 218 अभ्यर्थियों में से 209 ने परीक्षा दी। जबकि दिन की पाली में जीएनएम की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 298 अभ्यर्थियों में से 279 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं बिड़ला परिसर में परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे मेडिकल कॉलेज के डा. सचिन सोनी ने बताया कि एएनएम परीक्षा में 250 के मुकाबले 233 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। वहीं जीएनएम परीक्षा में 350 के सापेक्ष 339 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।