फोटो
चेन्नई के योगाचार्य ने बताई योग की विधाएं
जोशीमठ (ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग ध्यान बदरी मंदिर परिसर में योग शिविर लगाया गया। जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए शिविर में चेन्नई के योगाचार्य जानकी रमन ने योगाभ्यास करवाया। डीएम आशीष जोशी और पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने सुबह आठ बजे मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में करीब 150 लोगों ने प्रतिभाग किया। योग आचार्य जानकी रमन तथा योग प्रशिक्षिका कृपा ने योगाभ्यास के साथ ही विभिन्न आसनों से होने वाले लाभ गिनाए साथ ही योग की विभिन्न विधाएं भी बताईं। डीएम आशीष जोशी ने कहा कि योग शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार, एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह और डीडीओ आनंद सिंह के साथ ही स्थानीय लोग मौजूद थे।