फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में छाए रहे पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दरबार में छाए पानी और बिजली के मुद्दे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार/बैजरो। थलीसैंण ब्लाक में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की दर्जनों समस्याएं सुनीं और मौके पर उनके निस्तारण के आदेश दिए। अवशेष शिकायतों के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत दो लाभार्थियों को बीस-बीस हजार रुपये के चेक वितरित किए।
विकासखंड के ग्राम पंचायत कैन्यूर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुशील कुमार ने की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से की। कहा कि मानव जीवन बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना सभी का परम कर्त्तव्य है। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा सैकड़ों लोगों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से 11 विधवा, 5 वृद्धावस्था तथा 2 नि:शक्त जनों के आवेदन पत्र भरे गए। पारिवारिक लाभ योजना के तहत चिमनी देवी ग्राम सभा कैन्यूर व आरती देवी ग्राम सभा रिखोली को 20-20 हजार रुपये के चेक दिए। राजस्व विभाग की ओर से एक दर्जन प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन

रणगौं के जगदीश ममगाईं, साधुराम, शांति देवी, आशा देवी ग्राम प्रधान जल्लू, ग्रामीण सुनीता देवी आदि ने पेयजल संकट के निस्तारण की मांग उठाई। कई लोगों ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। मनवर सिंह व आनंद लाल ने गोशाला निर्माण, लक्ष्मी देवी, प्रसन्ना देवी, बसंती देवी ने आर्थिक सहायता तथा उज्जवला गैस संयोजन देने, संकुली देवी ने इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। कार्यक्रम में सलोंण निवासी मुकेश रावत ने विकलांग प्रमाण पत्र, अनिल कुमार ने स्लाटर लाइसेंस, कैन्यूर-मरोड़ा मोटर मार्ग में पुलिया निर्माण तथा शंभू लाल ने छात्रवृत्ति देने की मांग की। राकेश नौटियाल, सलोनी देवी, सुनीता देवी, मनबर सिंह आदि ने खेतों के घेरबाड़, आईटीआई भवन की जर्जर स्थिति, पॉलीहाउस निर्माण तथा दीपा देवी ने प्राथमिक विद्यालय गंगांऊ में शौचालय निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस मौके ब्लाक प्रमुख शिव सिंह गुसाईं, ग्राम प्रधान कैन्यूर आनंद सिंह, भाजपा मंडलाध्यक्ष जेपी ममगाईं, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह कुट्टी, सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे, सीडीएम कमलेश मेहता, अपर परियोजना निदेशक सुनील कुमार, डीडीओ वेद प्रकाश, तहसीलदार डीडी कापड़ी, बीडीओ एपी वैष्णव समेत विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ मुस्तफा खान ने किया।

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें