फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर, आयषा, प्रांजल, अलिजा और रीना रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधर, आयषा, प्रांजल, अलिजा और रीना अव्वल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी।
पौड़ी ग्रीष्मोत्सव-2017 के तहत आयोजित म्यूजिकल प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में अधर, आयषा, प्रांजल, अलिजा और रीना अव्वल रही। आयोजकों ने रविवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए।
म्यूजिकल प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग के बालक वर्ग में अधर अहमद अव्वल रहे। हर्षित रावत, शुभम नेेगी व अश्विन नेगी क्रमश: द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर आए। बालिका वर्ग में आयषा पहले, मानषी नेेगी दूसरे और आरुषि रावत तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में प्रांजल रावत, अर्जुन गोदियाल और हिमांशु भट्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अलिजा अंसारी, कृतिका तनेजा और अंजलि नेगी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन महिला वर्ग में रीना भंडारी प्रथम, रुखसार द्वितीय, इरम अंसारी तृतीय व सुंबुल चौथे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में अनूप रावत, प्रवीन नेगी व नवीन मियां रहे। इसके संयोजक सतेंद्र रावत और नीरज नेगी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अल्पना प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेंट थामस स्कूल की अनुरागिनी प्रथम, रश्मि सहगल द्वितीय ओर साक्षी बंसल तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि जूनियर वर्ग में सेंट थामस स्कूल की काकुल नेगी प्रथम, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की अक्षिता द्वितीय और सेंट थामस स्कूल की समीक्षा सहगल तृतीय स्थान पर आई। सेंट थामस की समृद्धि सहगल चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में रेखा भंडारी ने निर्णायक और संगीता रावत ने संयोजक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें