जबकि मलेशिया से 698, यूनाईटेड स्टेट से 465, यूनाईटेड किंगडम से 294, रूस से 240, बंगलादेश से 216 ने दर्शन किए। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से सोशल मीडिया पर चारधाम यात्रा का प्रचार-प्रसार किया गया।
यात्रियों की सुगमता के के लिए चारधाम के ई-ब्रोसर उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहां से सभी यात्री चारधाम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों से प्रचार-प्रसार से विदेशी यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। 17 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद यात्रा संपन्न होगी।