फ्लैट दिलाने के नाम पर राजधानी के एक व्यक्ति से 14.18 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर वसंत विहार पुलिस ने आरोपी व उसकी महिला साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक चक्की टोला वसंत विहार की रहने वालीं भजन शाह ने पुलिस को बताया कि नौ दिसंबर 2015 को उन्होंने धूम सिंह निवासी इंदिरा नगर से 43 लाख रुपये में एक मकान खरीदने का सौदा किया था। उन्होंने 14.18 लाख रुपये धूम सिंह और उनकी साथी अंजली के खाते में जमा करा दिए। लेकिन, उन्होंने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई। इसके बाद दोनों ने कहा कि वे दूसरी जगह फ्लैट बना रहे हैं। उनका यह पैसा इस फ्लैट की कीमत में समायोजित कर देंगे। लेकिन, उन्होंने ऐसा भी नहीं किया। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि अंजली और धूम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।