फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संरक्षित पशु का दो क्विंटल मांस पकड़ा, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चांचक के पास से दो क्विंटल मांस बरामद किया है। पुलिस को आता देख वहां पशु कटान कर रहे तीन आरोपी भाग निकले। मौके से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि, मांस को पशु चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में गड्ढे में दबा दिया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि चांचक के पास कुछ लोग संरक्षित पशु को काट रहे हैं। सूचना के बाद एसआई महावीर सिंह टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां तीन लोग पशु काट रहे थे। वहां पर संरक्षित पशु का कटा हुआ सिर भी पड़ा था। पुलिस को देखकर तीनों नाले में कूदकर भाग निकले। मौके से दो क्विंटल मांस और चाकू आदि बरामद हुए हैं।
पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया। एसएचओ ने बताया मौके से समीर, साकिब और सोनी नाम के तस्कर भागे थे। इनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें आई हैं। तीनों के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें