फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘1978’ का पहला शो रहा हाउसफुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

युवा वर्ग के जीवन पर आधारित हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘1978’ शुक्रवार को दून में रिलीज होने के साथ ही देशभर में रिलीज हो गई। दून में पहला शो हाउसफुल रहा। फिल्म के निर्माता दून के कुनाल शमशेर मल्ल हैं। इस मौके पर राजपुर रोड स्थित एक सिनेमाघर में फिल्म का स्पेशल प्रीमियर रखा गया।
विज्ञापन

केएसएम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 1978 के बारे में कुनाल ने कहा कि फिल्म को युवाओं की मांग को देखते हुए तैयार किया गया है। वर्तमान में युवाओं को हॉरर थ्रिलर फिल्में पसंद आ रही हैं। आशा है कि यह फिल्म भी युवाओं का मनोरंजन कर सकेगी। फिल्म में मुंबई के अलावा दून के कलाकारों ने अभिनय किया है। इसमें यश, अपूर्वा, गौरव, वैष्णवी, ऋषभ, मुस्कान, सोनिया और रोहित मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन अजीज ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें