महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में भक्तों में लंबी कतारें लगी रहीं। लाखों श्रद्धालुओं ने भोले का जलाभिषेक किया। हरिद्वार से गंगा जल लाने वाले कांवड़ियों और व्रत रखने वालों ने ओम नम: शिवाय और बम बम भोले के उद्घोष के साथ रुद्राभिषेक किया। रविवार रात से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जो सोमवार दोपहर तक जारी रहा। दिनभर बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज रहा। शाम तक भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा की। इस दौरान कई मंदिरों को रंगीन रोशनी से सजाया गया।
प्राचीन श्री गोरक्षनाथ नागेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी डाकरा में तड़के से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने नागेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर बम बम भोले के जयकारे लगाए। महंत विश्वनाथ योगी के सानिध्य में शाम को संकीर्तन किया गया। इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर लक्ष्मी, उमा थापा, मीना थापा, संगीता, कुशल, राजेश, अमित, कोशल्या आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में जलाभिषेक के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, राजीव पुंज, जगन्नाथ दुआ, रिंकू भाटिया, ओम प्रकाश, सचदेवा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। हरिओम एंकलेव स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में भक्तों की सहूलियत के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई थी। भक्त लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की।
प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर ने सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने भोले बाबा की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पंचामृत व बेलपत्र अर्पित कर सुख शांति की कामना की। सनातन धर्म मंदिर नेहरू कॉलोनी में भक्तों ने भोले को गंगा जल से स्नान कराया और फूल व बेलपत्र अर्पित किए।
महाशिवरात्रि पर अपने सपने संस्था ने जरूरतमंदों और बच्चों को दूध वितरित किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव हिमांशु शर्मा, उपसचिव विकास चौहान, अभिषेक, सूरज चौहान, नीतू, रितू, अभिजीत रावन, हिमांशु, स्नेहा जोशी मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि मेले का आयोजन
श्री महावीर सेवा समिति प्रेमनगर में महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया। दशहरा ग्राउंड में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने आनंद उठाया। इस अवसर पर लकी ड्रा निकाले गए। इसके साथ लोगोें को पुरस्कार वितरित किए गए। मेले में बच्चों ने झूलों का भी आनंद लिया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। मेले में प्रधान भूषण भाटिया, मन्नू भाटिया, बलविंद्र मैनी, अक्षय भाटिया, रविंद्र माकिन, सुभाष चावला आदि मौजूद रहे।
शहीदों को समर्पित रहा पर्व
देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में गंगाजल, दूध, घी से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। महंत रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में जलाभिषेक मोक्ष, यज्ञ शृंगार आरती भस्म आरती का आयोजन किया गया। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व शहीदों को समर्पित रहा। मंदिर प्रांगण में पुलवामा शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मोक्ष यज्ञ किया गया। इस दौरान दिगंबर दिनेश पुरी, दिगंबर भागवत पुरी, पंडित भारत भूषण पाठक, पंडित आशीष उनियाल, राजेंद्र आनंद, नवीन गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, विक्की गोयल, राजकुमार गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, दिलीप सैनी, राकेश मित्तल, कार्तिक गर्ग, दीपक मित्तल, प्रेमलता मित्तल, प्रीति गुप्ता, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो:::
भोले की बरात में नाचे भक्त
देहरादून। महाशिवरात्रि के अवसर पर बिंदाल पुल स्थित शनिदेव मंदिर सेवा समिति की ओर से शिव बरात निकाली गई। जिसमें बगड़ बम-बम लहरी भोले के गीत पर भक्त खूब झूमे। बिंदाल पुल स्थित शनि मंदिर की ओर से निकाली गई शिव बरात में श्रद्धालु जमकर नाचे। इससे पूर्व मंदिर में जागरण का भी आयोजन किया गया। जिसमें झांकियों ने मन मोह लिया। इस अवसर पर रवि सूरी, गगन सूरी, हिमानी, कीर्ति, रौनिका, उन्नति आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो:::::
भक्तों के कष्ट हरने वाले हैं महादेव : ममगाईं
देहरादून। महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की महिमा का बखान करते हुए कहा कि आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने कहा कि भगवान शंकर सबका कल्याण करने वाले हैं। देवों के देव महादेव सबका दु:ख हर लेते हैं। कहा कि भोलेनाथ के दिव्य चरित्रों का श्रवण ही सबके लिए कल्याणकारी है। डिफेंस कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में ममगाईं ने कहा कि मन पापी है तो संकल्प शिव है। गुणों में पवित्रता और शुद्धता ही कल्याण कहलाता है। उन्होंने भक्तों को शिव शब्द का अर्थ ज्ञान, आत्म कल्याण एवं मंगल का महत्व समझाया। इस अवसर पर अमलानंद थपलियाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. अनूसुईया प्रसाद मैखुरी, सतीश चंद्र थपलियाल, भगवती प्रसाद थपलियाल, मायाराम उनियाल, मधुलिका, ख्याति, कुसुम, आचार्य विजय प्रसाद खंडूरी, आचार्य शिवप्रसाद सेमवाल, आचार्य मुरलीधर सेमवाल, आचार्य संदीप बहुगुणा, आचार्य द्वारिका नौटियाल, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
फोटो::::
टपकेश्वर महादेव मंदिर में रात से ही रही भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात्रि 11:30 बजे महंत कृष्ण गिरि महाराज, दिगंबर भरत गिरि व 21 पुजारियों ने पुलवामा आतंकी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 12 बजे रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए द्वार खोल दिया गया। जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सोमवार को दिनभर यह सिलसिला जारी रहा। इस मौके मसूरी विधायक गणेश जोशी, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग की सदस्य स्वराज विद्वान, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, सूर्यकांत धस्माना, मनोहर लाल जुयाल, श्याम सुंदर गोयल, जोहरी लाल, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में हरिशंकर गिरि महाराज, सोहन गिरि, राजपाल गिरि, तेजपाल गिरि, समिति के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महेश खंडेलवाल, अमिताभ कश्यप, विनय गुप्ता, मनमोहन जायसवाल आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर परिसर में सात दिवसीय मेले भी शुरू हुआ।
वहीं माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में 2100 पार्थिव शिवलिंगों की विशेषपूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु योगी बिपिन जोशी ने बताया कि शिव का अर्थ ही कल्याणकारी होता है, शिव सादगी, सरलता और त्याग की प्रतिमूर्ति है। इस मौके पर इंदु देवी, अपर्णा सिन्हा, डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, पं. अरविंद नौटियाल, प. दीपेंद्र नौटियाल, सरला जोशी आदि मौजूद रहे।
धर्मपुर स्थित सिद्वपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ का 13 किलो चांदी से स्वरूप तैयार किया गया। जिसकी प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर प्रधान देवेंद्र अग्रवाल, आत्माराम शर्मा, सीताराम भट्ट, मदन गोपाल हुरला, जयप्रकाश बंसल, चतरदास हुरला, दीपक शर्मा, रामदास जयसवाल, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
किशनपुर केनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। भक्तों भोले का जलाभिषेक किया। इस मौके पर कर्नल एमएस क्षेत्री, विनोद राणा, विजय खत्री, उर्मिला ढोंड़ियाल थापा, जसवंत सिंह रावत, कर्नल आरएस क्षेत्री, बंटी शाही आदि मौजूद रहे।
हनुमत सेवा समिति की ओर से घंटाघर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित उदय शंकर भट्ट, बजरंग दल विभाग संयोजक विकास वर्मा, समिति अध्यक्ष संदीप, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख मनोज जुनेजा, शुभम, बंटी अरोड़ा शेखर आदि शामिल रहे। श्री जंगम शिवालय मंदिर पलटन बाजार में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का अभिषेक कि या। तुलतुलिया राजपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान पंडित अशोक कृष्ण, समिति के सदस्य ताराचंद, दिनेश शर्मा, शिवम वर्मा, महेश, हरि राम, कार्तिक, रामचंदर, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।
गुफा में अखंड ज्योत के दर्शन को श्रद्धालु का उमड़े
सिद्धपीठ श्री सिद्धेश्वर महादेव पशुपति आश्रम समिति केदारपुर में महाशिवरात्रि पर ब्रह्मलीन 1008 श्री महंत लक्ष्मण दास की ओर से निर्मित पवित्र गुफा को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया। गुफा में अखंड ज्योत व बाबा गोरखनाथ के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु का उमड़े। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष एसबी थापा, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, किशन थापा, अशोक थापा आदि मौजूद रहे।