फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं ने रोपे विधायकों के नाम के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मैती संस्था और नियोविजन फाउंडेशन के संयुुक्त रूप में चले वृक्षारोपण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं ने प्रत्येक विधायक के नाम के पौधे रोपे। अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान के संबंध में रविवार को परेड ग्राउंड में पत्रकारों से बात करते हुए संस्था के संस्थापक कल्याण सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से एक महीने तक चले अभियान में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चयनित स्कूल में दो मेधावी छात्रों की ओर से विधायक के नाम का पौधा लगाया गया। इस मौके पर लोक शक्ति वृक्षारोपण स्मारिका भी जारी की गई। अभियान का उद्देश्य लोगों को वातावरण के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए भी जागरूक करना है। कल्याण सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर 10 बेटियों को सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश राणा, गजेंद्र रमोला, महेंद्र रावत, चंदन सिंह नेगी, राकेश मैठानी, कुंदन सिंह नेगी, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें