फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
64 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सुभाष चंद्र बोस और बाल केशव ठाकरे की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में 64 लोगों ने रक्तदान किया। बृहस्पतिवार को शिवसेना की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से दून अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने अस्पताल में रक्षासूत्र बांधकर आजीवन स्वैच्छिक रक्तदान का संकल्प लिया।
शिविर में शिवसेना जिला अध्यक्ष गौरव कुमार ने भी 48वीं बार रक्तदान किया है। शिवसेना के जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि रक्तदान करना महादान करने जैसा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाल केशव ठाकरे की जयंती पर लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया है। देश के विकास के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग देना होगा।
विज्ञापन

मीनू थपलियाल बेदी ने कहा कि दोनों महानुभावों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि बोस ने देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तो ठाकरे ने लोगों को मानसिक रूप से आजाद करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंकज तायल, जितेंद्र नरेवाल, रोहित बेदी, सागर रघवुंशी, मनोज बोरा, शिव नारायण, मनोज सरीन, मंजीत, नितिन शर्मा, इंद्रेश गुप्ता, नितिन कुमार, अमन आहूजा, अभिनव बेदी, वासू परविंदा, विकास मल्होत्रा, अभिषेक साहनी, मयूर चंदोक, ऋषभ ठाकुर, विजय गुलाटी, बेनीराम उनियाल, विकास राजपूत, रवि ग्रोवर, विशाल बेदी, रवि गैरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें