फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने क्वांटम कॉलेज में सुबह से शाम तक खंगाले दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित क्वांटम ग्लोबल कैंपस में शुक्रवार को देहरादून से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले। इस दौरान गेट पर बैरिकेड लगाकर किसी के भी अंदर-बाहर आनेजाने पर रोक लगा दी गई। अंदर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारी के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए। छापेमारी से संस्थान अधिकारियों में खलबली मची रही। टीम देर शाम तक जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 8.40 बजे आयकर विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ क्वांटम ग्लोब कैंपस में छापेमारी करने पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम में सात अधिकारी शामिल थे, जो पुलिस फोर्स को साथ लेकर संस्थान पहुंचे। टीम के अचानक पहुंचने से संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खलबली मच गई। संस्थान के कर्मचारी का कहना है कि टीम में शामिल अधिकारियों ने संस्थान के लोगों और यहां तक की सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और इसके बाद कंप्यूटर डाटा समेत तमाम फाइलें खंगाली। इस दौरान संस्थान के गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई। साथ ही संस्थान के भीतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए। टीम देर शाम तक जांच पड़ताल में जुटी थी। आयकर विभाग की औचक कार्रवाई से अन्य शिक्षण संस्थानों में भी हड़कंप मचा रहा। हर किसी को यह जानने में दिलचस्पी रही कि आखिर टीम की ओर से किस तरह के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन देर शाम तक भी अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें