फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगायकों की प्रस्तुति ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में चल रहे नेशनल हैंडलूम एक्सपो में लोकगायकों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लोक गायकों सहित शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही कुमाऊंनी लोकगायक पप्पू कार्की को श्रद्धांजलि दी गई।
उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय की ओर से आयोजित एक्सपो में बुधवार को प्राउड पहाड़ी संस्था की ओर से ‘घुघुती मकर संक्रांति’ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नंदा राज यात्रा से किया गया। द वॉइस इंडिया फेम दीपा धामी, हिंदी व पहाड़ी रैपर सूरज और लोक गायक करण रावत ने गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक गीतों की प्रस्तुत देकर खूब तालियां बटोरीं। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि संस्था पहाड़ की संस्कृति को संजोए रखने के लिए सराहनीय काम कर रही है। इस अवसर पर शैली डबराल, केसी चमोली, जगमोहन बहुगुणा, रघुवीर बिष्ट, योगेश भट्ट, एमएस नेगी, आरके ममगाईं, कुंवर सिंह बिष्ट, गौरव बिष्ट, विनोद बगियाल, पूजा खम्पा, देवेंद्र बिष्ट, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कार्यक्रम में इन्हें किया सम्मानित
कार्यक्रम में अमनप्रीत कौर, ललित जोशी, मनोज सामंत, किशोर रावत, सतीश धोलाखंडी, जयदीप सकलानी, रानू बिष्ट, अतुल सिंह, अभिजय नेगी, प्रवीण भट्ट, लोकेश मिश्रा, प्रियंका भट्ट, केसी चमोली, करण रावत, समीक्षा चौहान, अतुल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें