फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड की जीत की राह में दीवार बने अबरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड और नागालैंड के बीच चल रहा रणजी ट्राफी का निर्णायक मुकाबला सोमवार को ड्रा पर समाप्त हुआ। चौथे दिन उत्तराखंड को छह विकेट लेने की दरकार थी, लेकिन टीम केवल तीन विकेट ही लेने में सफल रही। टीम के स्टार गेंदबाज दीपक धपोला ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे, लेकिन दूसरी पारी में एक भी सफलता नहीं मिली।
गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चल रहे रणजी मुकाबले के चौथे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। उत्तराखंड को जीत के लिए छह विकेट की दरकार थी। वहीं नागालैंड पर हार टालने की चुनौती थी। तीसरे दिन तक चार विकेट गवां चुकी नागालैंड की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन नागालैंड के अबरार काजी ने 157 रनों की नाबाद पारी खेल कर उत्तराखंड से जीत की राह में दीवार बन गए। चौथे दिन नागालैंड के बल्लेबाज आर. जोनाथन और अबरार ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड (183) को आगे बढ़ाना शुरू किया। पांचवें विकेट के लिए अबरार और जोनाथन में 112 रनों की साझेदारी हुई। इसी बीच मयंक मिश्रा ने जोनाथन को 64 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। उस वक्त टीम का स्कोर 269 रन था। इस वक्त नागालैंड की टीम 71 रनों से पीछे थी। इसके बाद तहमीद शून्य और पारस 37 रन बनाकर चलते बने। एक छोर से टिककर खेल रहे अबरार को दूसरे छोर पर टिककर खेलने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी। आठवें नबंर पर आए नितेश ने अबरार का अंत तक साथ निभाया। अबरार 157 और नितेश 44 रन बनाकर नाबाद रहे। संघर्षपूर्ण पारी खेलने के लिए अबरार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में पहला मैच हुआ ड्रा
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड यह पहला मैच था जो ड्रा रहा। इससे पहले टीम उत्तराखंड ने लगातार पांच मैच जीत थे। वहीं प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड छह मैचों में पांच जीत और एक ड्रा के साथ 36 अंक के साथ पहले स्थान पर कायम है।
-रणजी मुकाबला एक नजर
नागालैंड पहली पारी - 207/10
उत्तराखंड पहली पारी - 557/10 , 350 रनों की बढ़त
नागालैंड दूसरी पारी - 467/7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें