फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार चौथी जीत : पारी और 73 रनों से जीता उतराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रणजी मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 73 रनों से धूल चटाई है। उत्तराखंड ने मैच के तीसरे दिन अरुणाचल प्रदेश को 292 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस जीत के साथ उत्तराखंड ने रणजी में लगातार अपनी चौथी जीत हासिल की है। वहीं, पहली पारी में दोहरा शतक जमाने वाले उत्तराखंड के बल्लेबाज कार्तिक जोशी मैन ऑफ द मैच बने।
असम के गोलपाड़ा जिले स्थित डीएन सिंघा स्टेडियम में शुक्रवार को उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के बीच चल रहे रणजी मुकाबले में तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ। डोरिया और क्षितिज शर्मा ने अरुणाचल की पारी 98 रनों से आगे बढ़ाई। दोनों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों की साझेदारी कर स्कोर बोर्ड को 201 रनों तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर डोरिया को रजत भाटिया ने रन ऑउटकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। डोरिया 60 रन बनाकर ऑउट हुए। डोरिया के रूप में तीसरा झटका लगते ही अरुणाचल की बल्लेबाजी बिखर गई। एक छोर से क्षितिज शर्मा बल्लेबाजी करते रहे और दूसरी छोर से अन्य बल्लेबाज ऑउट होते गए। केवल क्षितिज ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

-रंगाराजन और मयंक की जोड़ी ने चटकाए विकेट
दूसरी पारी में अरुणाचल की पारी को 292 पर समेटने में मलोलन रंगाराजन और मयंक मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने मिलकर दूसरी पारी में आठ विकेट लिए। एक विकेट सन्नी ने लिया और एक विकेट रन ऑउट के रूप में गिरा।
रनआउट बना टर्निंग पॉइंट
तीसरे दिन जब खेल शुरू हुआ। तब डोरिया और क्षितिज शर्मा ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर 103 रनोें की शतकीय साझेदारी की। जब टीम का स्कोर 201 था, तब रजत भाटिया ने डोरिया को रन ऑउट कर दिया। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के शेष सात विकेट केवल 91 रनों पर गिर गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड की लगातार चौथी जीत
लगातार चौथी जीत के साथ 27 अंक लेकर उत्तराखंड अपने ग्रुप में पहले पायदान पर कायम है। टीम ने पहले बिहार, मणिपुर, सिक्किम के बाद अरुणाचल प्रदेश को हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज की है। उत्तराखंड का अगला मुकाबला छह दिसंबर से रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मेघालय के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें