ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नवचेतना महिला क्लब की ओर से सुभाष रोड स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया। महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य और डांडिया का आयोजन किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष स्मृति लाल ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को संजोए रखते हैं। इसके बाद महिलाओं से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर समा बांधा और डांडिया में जमकर धमाल किया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सहजल सहगल ने भरत नाट्यम की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं। इस दौरान रितु गुप्ता, बरखा गुप्ता, उमा सहगल आदि मौजूद रहीं।