फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी की पत्नी हेमलता नेगी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन कराया। मंगलवार को करीब दो बजे कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी के आवास से एक बड़ी रैली में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील तक गए। सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का झंडा हाथ में लेकर हेमलता नेगी के समर्थन में कोटद्वार की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खरक्वाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल समेत ने पार्टी प्रत्याशी हेमलता नेगी के समर्थन में नारेबाजी कर एकजुटता का संदेश दिया। कांग्रेस प्रत्याशी ने तहसील पहुंचकर एडीएम रामजीशरण शर्मा के समक्ष दो सेटों में नामांकन पत्र जमा कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें