फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मरोड़ा के ग्रामीणों ने बीडीओ को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। ग्राम पंचायत मरोड़ा के ग्रामीणों ने मनरेगा, राज्य वित्त तथा 14वें वित्त के तहत किए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। खंड विकास अधिकारी को दिए ज्ञापन में मनोज सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह, रघुवीर सिंह, रेशमा देवी, सरोजनी देवी और रामेश्वरी देवी आदि ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताएं होने की आशंका है। उन्होंने ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। खंड विकास अधिकारी केएस मेहरा ने बताया कि ग्राम पंचायत मरोड़ा में विभिन्न मदों से किए गए कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें