फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय तीरंदाजी में देहरादून बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रथम राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देहरादून के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मेडल जीत कर प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले शनिवार को पवेलियन ग्राउंड पर हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मिनी सब जूनियर 30 मीटर वर्ग में तपस्वीर व कोटद्वार की शिवानी नेगी और 20 मीटर वर्ग में शिवम वर्मा व शिवानी नेगी ने स्वर्ण पदक जीता। मिनी इंडियन राउंड 10 मीटर वर्ग में शिवांश व दीया कठैत ने बाजी मारी। सब जूनियर इंडियन राउंड 30 मीटर वर्ग में देहरादून के हिमांशु चौहान और 20 मीटर वर्ग में आदित्य सेमवाल ने स्वर्णिम में जीत हासिल की। बालिका 20 मीटर वर्ग में देहरादून की अनुष्का प्रथम रहीं। सब जूनियर रिकवर ब्वॉयज 50 मीटर वर्ग में देहरादून के जय सिंह और बालिका वर्ग में सुनिधि ने स्वर्ण जीता। जूनियर इंडियन राउंड के 40 मीटर वर्ग में प्रदीप व अनुष्का रावत, 30 मीटर वर्ग में कार्तिक राणा व अनुष्का रावत विजयी रहे। जूनियर रिकवर ब्वॉयज 70 मीटर वर्ग में हरिद्वार के शौर्य सैनी, 50 मीटर वर्ग में देहरादून के जय सिंह व सुनिधि चौहान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर व संघ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें