देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से चयनित होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं नहीं देने वाले 49 डॉक्टरों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से डॉक्टरों की नियुक्ति के निरस्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।
16 मार्च 2018 को उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 478 डॉक्टरों का चयन किया गया था। दो सप्ताह के भीतर इन चयनित डाक्टरों को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में ज्वाइनिंग दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इनमें से 429 डाक्टरों ने ज्वाइनिंग दे दी थी, लेकिन 49 डाक्टरों ने ज्वाइनिंग नहीं दी। इसके बाद स्वास्थ्य महानिदेशक ने इस संबंध में सचिव चिकित्सा को अवगत कराया गया। इस पर सचिव चिकित्सा नितेश कुमार झा ने इनकी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। शुक्रवार को इस संबंध में सचिव नितेश कुमार झा ने बताया कि विभाग में डॉक्टरों की जितनी कमी है उसके लिए अब नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को नए सिरे से प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इन डॉक्टराें की नियुक्ति निरस्त
डॉ. बिमा कुश, डॉ. राहुल सक्सेना, डॉ. अमित मंगला, डॉ. अंकिता कौशिक, डॉ. धेंगरे प्रिया, डॉ. विक्टर मैसी, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. सुबरहर्ष सिंह, डॉ. सिद्धार्थ बड़ोला, डॉ. सोनालिनी सिंह, डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. पूनम बिष्ट, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. मोहम्मद हुमायूं, डॉ. शांभवी सिंह, डॉ. ख्वाजा खैय्याम, डॉ. विनय कुमार, डॉ. नीति, डॉ. अरुणिमा सैनी, डॉ. नागेद्र सिंह रावत, डॉ. पंकज पुुनेठा, डॉ. अमोल खादे, डॉ. विद्या वैदेही शैलेश, डॉ. अर्चना, डॉ. साहिल नयन रजनीश, डॉ. राबिन तायल, डॉ. अतुल पांडे, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. शिवानी, डॉ. स्नेह कुमार, डॉ. सौरभ कुमार सिंह, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. तुषार शर्मा, डॉ. आयुष्मान डोभाल, डॉ. बसुंधरा, डॉ. नवीन बंसल, डॉ. दीपशिखा, डॉ. रुपल धूमरिया, डॉ. हिमाद्र कोरंगा, डॉ. मेहुल सिंह गुंज्याल, डॉ. आशीष प्रकाश, डॉ. प्रीति चौहान, डॉ. निखिल शर्मा, डॉ. कंचन आर्या, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. पल्लवी सैनी।