एसजीआरआर में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। कॉलेज में एबीवीपी व एनएसयूआई के अलावा एबीवीपी के बागी गुट ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। इसके अलावा मंगलवार को कॉलेज में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
एसजीआरआर कॉलेज में मंगलवार को अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की गौरांगना क्षेत्री, एबीवीपी के गिरीश भट्ट के अलावा एबीवीपी के बागी गुट से प्रविंद गुप्ता ने नामांकन किया। महासचिव पद पर आर्यन से टिकट न मिलने पर आर्यन के ही दो दावेदारों ने नामांकन कर दिया है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी मेजर प्रदीप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर दो, सहसचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर चार और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जांच, आपत्ति के बाद बुधवार को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
किस पद पर कौन प्रत्याशी
अध्यक्ष : गौरांगना क्षेत्री, गिरीश भट्ट, प्रविंद गुप्ता।
उपाध्यक्ष : मौ. आसिफ, वर्षा धीमान, सोनम।
महासचिव : शिवांग प्रताप राणा, अकमल अली।
सहसचिव : दीपा गडिया, दिव्या अरोड़ा।
कोषाध्यक्ष : शिवानी नेगी, आकिब रियाज, शानवर नाज, रजत कुमार।
विवि प्रतिनिधि : मृदुल भट्ट, दमनजीत सिंह भाटिया।