फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72वें स्वतंत्रता दिवस पर 72 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सर्वसेवा संगठन समिति की ओर से खड़खड़ी स्थित अबोहर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 72 यूनिट रक्तदान कर 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक आनंद बड़थ्वाल और प्रियांशु ने बताया कि जिस तरह हमारे अमर शहीदों के खून ने हमें आजादी के साथ जीवनदान दिया है। उसी प्रकार हमारा रक्त भी जरूरतमंद लोगों को जीवनदान दे सकेगा। उन्होंने बताया कि रक्त का विकल्प केवल रक्त ही है। इसीलिए रक्तदान को जीवनदान का दर्जा दिया गया है। ब्लडबैंक के प्रभारी डा. एसएन खान ने कहा कि रक्त ऐसा पदार्थ है जिसे मानव स्वयं नहीं बना सकता। यह प्रकृतिक रूप से हर जीव के अंदर बनता है। रक्तदाताओं को फल, जूस, बिस्कुट आदि वितरित किए गए।
इस दौरान खड़खड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र अग्रवाल, अशोक कालरा, आशीष शर्मा, गौरव उपाध्याय, शुभम नौटियाल, आशु बड़थ्वाल, शिव कुमार कश्यप, लखन लाल चौहान, निमेष आदि ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए समस्त सदस्यों को सम्मानित किया। रक्तदान देने वालों में पूरन पांडे, अमित जैन, अनुपम त्यागी, तनुज माहेश्रवरी, सर्वानंद विवेकी, रमेश पुनेठा, राजकुमार अग्रवाल, विवेक शर्मा, सुमित बंसल, अनुराग गुप्ता, भास्कर मिश्रा, अनुज, सूरज, राव सलमान, संदीप गोस्वामी, उमेश राजपूत, अमित पांडे, नीरज पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें