फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से प्रदेश भर में बाधित रहेगी रोडवेज सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज प्रदेश भर में बाधित रहेगी रोडवेज सेवा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नौ सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंगलवार से शुरू हो रहे कार्य बहिष्कार के चलते प्रदेश में रोडवेज सेवा बाधित रहेगी। जिसके चलते बसों के लिए मारामारी रहने की आशंका है। साथ ही रोडवेज कार्यशाला और कार्यालयों का कामकाज भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से पूरे प्रदेश में 4200 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। ऐसे में कार्य बहिष्कार का व्यापक असर बसों के संचालन के साथ ही कार्यशाला और कार्यालयों पर भी पड़ेगा। सोमवार को यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों को अवकाश पर जाने की सूचना दे दी। इससे रोडवेज को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिषद के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी के मुताबिक मार्च 2017 से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। केवल वार्ता के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें