फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे मार्केट के लिए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में सोमवार को जूता-चप्पल व्यापारी कल्याण समिति, साप्ताहिक रविवार बाजार कल्याण समिति से जुड़े लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने संडे मार्केट के लिए दूसरे स्थान पर जगह दिलाने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि संडे मार्केट सप्ताह में एक दिन ही लगती है। ऐसे में बाजार नहीं लगने से व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। समिति से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार देने के बजाए छीनने का कार्य कर रही है। 300 व्यापारी संडे मार्केट के जरिये अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में रोजगार छीना जाना गलत है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर लालचंद शर्मा, अशोक कोहली, राजेश चौधरी, उदयवीर, जहांगीर खान, अशोक शर्मा, राजेंद्र खन्ना, अनूप कपूर, आरडी यादव, मुकेश सोनकर, मनोज कुमार, गुलशन, गोपाल, मनीष, मुमताज, प्रवीन, राकेश, चंदू, जमीर हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें