अचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार देर शाम अचानक दून अस्पताल पहुंच गए। सीएम के आने पर समस्त स्टाफ अलर्ट हो गया। मुख्यमंत्री सबसे पहले
इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. नरेश से भी वार्ड में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आदेश दिए कि इमरजेंसी में भर्ती सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएं। सीएम ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था के साथ ही बेड शीट सहित साफ सुथरे बिस्तरों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आपदा के मद्देनजर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हर समय अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की जाए। साथ ही लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।