फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सड़क के गड्ढ़ों में लगाया कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस ने कनखल स्थित गौमत फार्म के समीप सड़क पर गड्ढों में कमल का फूल लगाकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। इसलिए भाजपा के कई विधायक अपनी सरकारी की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को गौमत फार्म के समीप पहुंकर सड़क बनें गड्ढों में कमल का फूल लगाया और भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का अरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। शुभम अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार और कनखल को जोड़ने वाली सड़क देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से कई बार सड़क को दुरुस्त करने की मांग की गई। लेकिन विभाग की तरफ से सड़क की मरम्मत को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर और युवा कांग्रेस जिला महासचिव नितिशा अग्रवाल ने कहा कि जनता गड्ढों में सड़कें तलाश रही है और भाजपा नेता विकास के दावे कर रहे हैं। निशा शर्मा ने आरोप लगाया कि शहर का विकास योजनाबद्घ तरीके से नहीं किया जा रहा है। जिस करण सड़के जगह जगह खुदी हुई हैं और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नरेश सेमवाल, सचिन अग्रवाल, गोविंद सिंह बिष्ट, सुंदर मनवाल, महेंद्र अरोड़ा, उदय वीर सिंह, नकुल महेश्वरी, दीपू कश्यप, हरद्वारी लाल, सुमित त्यागी, शिवम शर्मा, जतिन हांडा, हिमांशु बहुगुणा, लव गुप्ता, विजय गुप्ता, विपिन असरफ अब्बासी, नितिन, हर्ष, दीपक कश्यप, सुमित भाटिया, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें