फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश थापा ने पैसिफिक मॉल में मचाया धमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सुपर डांसर चैप्टर के फाइनलिस्ट आकाश थापा ने शनिवार को पैसिफिक मॉल में आयोजित कार्यक्रम में खूब धमाल मचाया। एमडीआर संस्था के लिए आयोजित चैरिटी शो के लिए दृष्टिबाधित सिंगर के साथ मिलकर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुरुआत में दृष्टिबाधित लड़कियों ने सरस्वती वंदना कर की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वास डावर ने शिरकत की। आकाश थापा ने नृत्य के अलावा सागर कपूर, संदीप, नकुल और ईशान ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं सूरज कुमार ने बांसुरी वादन से शाम को सुरमयी बनाया। दीपक यादव ने इंडिया और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच की कमेंट्री सुनाकर दर्शकों को देश भक्ति के रंग में रंगने का सराहनीय प्रयास किया। इस अवसर पर एमडीआर संस्था के सचिव विजय रतूड़ी ने लोगों से दृष्टिबाधित और अन्य दिव्यांगजनों को समाज में समान अधिकार देने में योगदान की अपील की। कार्यक्रम में दिव्यांग विद्यार्थियों के दैनिक और आवासीय मुस्कान विद्यालय के बच्चों समेत प्रभु दयाल, लक्ष्मी, राकेश राणा, वाईएए बिष्ट, पुष्पा रतूडी, संजय कुमार, अजय रतूड़ी, अपूर्वा, मेघा, कुशाग्र, महर्षि, प्ररेणा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें