फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को विधायक जोशी ने बांटे चश्मे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पर्वतीय जनकल्याण संस्थान की ओर से सोमवार को भट्टा गांव में आयोजित कार्यक्रम मसूरी विधायक गणेश जोशी ने 47 जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए। पिछले महीने बंगलूरू की एक संस्था ने नेत्र जांच शिविर लगाकर लोगों की आंखों की जांच की थी। जरूरतमंदों को चश्मे देते हुए विधायक जोशी ने अपनी आंख की समस्या का दर्द साझा करते हुए कहा कि यह बहुत कठोर दर्द होता है। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए पर्वतीय जनकल्याण संस्थान के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में दिव्यांगों के लिए भी हर संभव मदद की जा रही है। साथ ही राज्य सरकार ने भी दिव्यांगों को नौकरी में चार फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है। संस्थान के अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि आठ जून को क्यारकुली और बासागाड़ क्षेत्र में नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, गजे सिंह कोठाल, कुलदीप जदवान, अनिल रावत, एलएम काला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें