फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीएल अभियंताओं के काम का दायरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीसीएल अभियंताओं के काम का दायरा बढ़ा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
यूपीसीएल में तैनात अधिशासी, सहायक और अवर अभियंता विभागीय कामकाजों के अलावा केंद्र सरकार की ओर से संचालित री-स्ट्रक्चर एक्सीलेरेटेड पावर डेवलपमेंट एंड रीफार्म प्रोग्राम यानी (आरएपीडीआरपी), सौभाग्य योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) के कार्यों को भी देखेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की मदद से संचालित योजनाओं में अधिशासी अभियंता से लेकर सहायक अभियंताओं की कमी के चलते इन योजनाओं पर काम करने में दिक्कतें आ रही हैं, जिस पर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने यह आदेश जारी किए हैं।
केंद्र सरकार की मदद से राज्य में रीस्ट्रक्चचर्ड एक्सीलेरेटेड पावर डेवलपमेंट प्रोग्राम, सौभाग्य योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन इन योजनाओं में अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंताओं की भारी कमी के चलते इन योजनाओं को धरातल में उतारने पर भारी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में अब यूपीसीएल निदेशक बीसीके मिश्रा ने आदेश जारी किया है कि विद्युत वितरण खंड में तैनात शासी अभियंता, सहायक व अवर अभियंता अपने कार्यों के अलावा में इन योजनाओं से जुड़े कार्यों की भी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और सौभाग्य योजना के तहत जहां राज्य के 417000 घरों को 31 दिसंबर तक कनेक्शन दिए जाने हैं। जबकि आरएपीडीआरपी योजना के तहत बिजली घरों के निर्माण से लेकर विद्युतीकरण समेत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन राज्य में अभियंताओं की कमी के चलते इन योजनाओं पर काम करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

यूपीसीएल प्रबंध निदेशक मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और यदि किसी भी अभियंता ने कार्य में लापरवाही बरती तो तो संबंधित अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें