फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवत्रन सिपाहियों ने की पदोन्नति ढांचा सेवा नियमावली बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पदोन्नति सेवा नियमावली बनाने, वर्दी, संशोधित धुलाई भत्ता दिए जाने आदि मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को परिवहन आयुक्त डी. सैंथिल पांडियन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पदोन्नति का मामला भी उठाया।
विज्ञापन

प्रधिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना था कि अन्य विभागां की तर्ज पर परिवहन विभाग में भी प्रवर्तन सिपाहियों की पदोन्नति प्रवर्तन पर्यवेक्षक, और फिर प्रवर्तन उपनिरीक्षक व तीसरी पदोन्नति प्रवर्तन निरीक्षक से निरीक्षक के पदों पर की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को बताया कि प्रवर्तन सिपाहियों को बीते 10 साल से वर्दी नहीं दी गई है। इसके अलावा संशोधित धुलाई भत्ता भी नहीं मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि विभागीय अफसर प्रवर्तन सिपाहियोें से चाय-पानी लाने समेत अन्य कार्य कराते हैं। वार्ता के बाद परिवहन आयुक्त डी. सैंथिल पांडियन ने प्रवर्तन सिपाहियों की समस्याओें के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है। वार्ता के दौरान अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह, सहायक परिवहन आयुक्त एसके सिंह, प्रहलाद सिंह, नंदकिशोर त्रिपाठी, अरुण पांडे, ओमवीर सिंह, राकेश थपलियाल, महेंद्र सिंह बोहरा, शिव कुमार बहुगुणा, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार समेत कई कर्मचारी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें