फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटीएम में न हो सांसदों, विधायकों का कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

परिवहन निगम में सांसदोें के टिकट पर यात्रियों को नि:शुल्क यात्रा कराने को लेकर उपजे विवाद और महाप्रबंधक की ओर से 35 परिचालकों की सेवा समाप्ति करने संबंधी आदेश के बाद कर्मचारी संगठनों ने ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) से सांसदों व विधायकों का कोड हटाने की मांग की है। इसके स्थान पर सांसद-विधायक के यात्रा करने पर अलग पत्रक पर टिकट जारी करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम में सांसदोें के टिकट पर यात्रियोें को नि:शुल्क यात्रा कराने का मामला सुर्खियों में है। प्रकरण की वित्त नियंत्रक के स्तर पर जांच की जा रही है। इसी बीच महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से नौ डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किया गया है। इसमें इन डिपो से संबंधित 35 परिचालकों की सूची सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि इस परिचालकों के खिलाफ वे अपने स्तर पर कार्रवाई करें। इन परिचालकों में पांच नियमित परिचालक भी शामिल हैं। इसको लेकर महाप्रबंधक दीपक जैन व रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी, प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश गुंसाई, प्रांतीय प्रतिनिधि प्रेेम सिंह रावत व दिनेश पंत की बैठक हुई। जिसमें संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद या विधायक निगम की बसों में अपवादस्वरूप ही यात्रा करते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) में सांसद व विधायकों के कोड रखने के बजाय उन्हें नि:शुल्क यात्रा पत्रक जारी किया जाए। ऐसा होने से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होेने की संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें