फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व शोध को नया आयाम देंगे एसजीआरआरयू-यूकॉस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) और उत्तरांचल स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) शिक्षा और शोध कार्यों को लेकर एक साथ काम करेंगे। शुक्रवार को यूकॉस्ट में आयोजित कार्यक्रम में एसजीआरआरयू के कुलपति डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी व यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

इसके तहत दोनों संस्थानों की फैकल्टी और शोधार्थियों को एक-दूसरे के यहां हो रहे नए शोध कार्र्यों के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं, एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फैकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं एक दूसरे के संस्थानों में जाकर वहां हो रहे शोध एवं शैक्षणिक कार्यों में सहभागी बनेंगे। एसजीआरआर विवि के कुलपति डॉ. पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने कहा कि विवि ने 18 विषयों के तहत 243 पीएचडी सीटें सृजित कर युवाओं को शोध कार्य का अवसर दिया है। इसे लेकर श्री गुरु राम राय विवि के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कुलपति डॉ पीपी ध्यानी व युकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल को बधाई दी। बता दें कि इससे पहले एसजीआरआर विवि ने हिमालियन यूनिवर्सिटी कन्सोरशियम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एमओयू साइन किया था। इस दौरान यूकॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. कीर्ति जोशी, डॉ. पीयूष जोशी, डॉ. आशुतोष मिश्रा व डॉ. डीपी उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें